फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dark nights, in dark nights this cloud will rain...

काली काली रातें, काली रातों में ये बदरवा बरस जाएगा...

Sat, 07 Jun 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dark nights, in dark nights this cloud will rain...
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में संस्कार भारती की और से हुआ रंगारंग कार्यक्रम......संवाद
मेरठ। मेला नौचंदी में माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने पटेल मंडप में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य रेनू सिंह, प्रधानाचार्य हेमलता, राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत सरबजीत कपूर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में काली काली रातें, काली रातों में ये बदरवा बरस जाएगा, गली-गली मुझको मेघा ढूंढेगा और गरज के पलट जाएगा, घर आंगन अंगना और पानी का झरना भूल न जाना, मुझे सब पूछेंगे वरना, बरसो रे मेघा...गीत पर याफिया खान, बुशरा खान, मरयम खान, उर्वशी, सुहाना, आस्था, जोया और टिया ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जैन नगर के बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को मन मोह लिया। इस दौरान ढोल बाजे-ढोल बाजे...गीत पर अंशिका चौधरी, भूमिका सैनी, अंजलि सिंह, मानसी सिंह, हिमांशी पासी, प्राची सैनी, उर्वशी, सुहाना ने प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षकों नेे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में उर्वशी और सुहाना ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। नोडल अधिकारी रेनू ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर डॉ. शीतल, अरुणा, मोनिका आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियों ने मन मोहा
मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर की ओर से प्रांतीय नौचंदी मेला पटेल मंडप में सांस्कृतिक संध्या हुई। इसमें प्रतिभागी कलाकारों की राजस्थानी कालबेलिया, कथक सहित अन्य नृत्य प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। अध्यक्षता प्रांत मेरठ के अध्यक्ष वागीश दिनकर ने की। ध्येय गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार ने कहा कि संस्कार भारती कला के क्षेत्र में एक आंदोलन है। ललित कला और साहित्य के माध्यम से संस्कार का निर्माण किया जाता है। संस्कार भारती का लक्ष्य है संस्कारवान कलाकारों को भारतीय संस्कृति के मापदंडों के अनुसार मंच प्रदान करें।

इसी उद्देश्य के साथ संगोष्ठी की जाती हैं। कार्यक्रम में विजय पाल सांवरिया ने राजस्थानी नृत्य कालबेलिया की प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अर्चिता जैन ने कथक की सुंदर प्रस्तुति दी। अनुष्का शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर पर काव्य पाठ किया। शिव स्तुति के साथ एकल नृत्य भी आकर्षक रहा। संचालन मनमोहन भल्ला और डॉ. दिशा दिनेश ने किया। पुलिस अधीक्षक यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि कला के माध्यम से कलाकार अपनी भावनाओं को प्रकट करता है। कार्यक्रम में रुचि बलूनी, मानसी, संघर्ष शर्मा, यशपाल, प्रिंस अग्रवाल, राम लखन पटेल, कमल रवि का रहा। कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष डॉ. मंयक अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed