फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Danced on a moving Thar, video goes viral

Meerut News: चलती थार पर किया डांस, वीडियो वायरल

Mon, 06 Jan 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Danced on a moving Thar, video goes viral
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में चलती थार कार पर डांस करया युवक। वायरल वी​डियो
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में सरधना-बिनौली रोड पर चलती थार कार पर खड़े होकर डांस करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक चलती कार पर स्टंट करते हुए अपने साथ दूसरे राहगीरों की भी जान जोखिम में डाल रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

बिनौली-सरधना मार्ग पर एक युवक काली रंग की थार कार के ऊपर खड़ा होकर डांस कर रहा है। वायरल वीडियो कस्बा हर्रा की बताया जा रहा है। युवक थार पर स्टंटबाजी कर अपने साथ दूसरे राहगीरों की भी जान जोखिम में डाल रहा है। दो दिन पूर्व भी मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव भूनी, डाहर व गोटका के पास थार कार के ऊपर बैठकर युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अभी पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी थी कि रविवार को स्टंटबाज का एक ओर वीडियो वायरल हो गया। युवक अपनी जान जोखिम में डालकर चलती हुई थार पर स्टंट करके डांस दिखा दिखा रहा है। वीडियो वायरल के बाद भी पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लगातार इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना कि वायरल वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed