डीजे पर महिलाओं के साथ जबरन डांस, बखेड़ा, थाने में भिड़े बाराती और भाजपा कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह समारोह में महिलाओं के साथ जबरन डांस करने पर बखेड़ा हो गया। बाराती और भाजपा कार्यकर्ता थाने में भिड़ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पढ़िए पूरी खबर...
बिजनौर के धामपुर में विवाह समारोह में महिलाओं के साथ जबरन डांस करने का विरोध करने पर मारपीट करने और फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों को छुड़वाने का प्रयास करने के मामले में शनिवार रात पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ता और बाराती आपस में भिड़ गए। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा कर रहे भाजपा कार्यकर्ता को थाने से खदेड़ दिया। कई भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रातभर थाने में बैठाया रखा। बाद में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने थाने में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को पुलिस से छुड़वाया। उधर, पुलिस ने बारात में मारपीट के आरोपी दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम कर उनका चालान किया है।
मिलकमुकीमपुर निवासी नितिन चौहान ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अब वह हाल में धामपुर के शक्तिनगर में रहते है। आरएसएम कालेज के निकट एक फार्म हाउस में शनिवार को गांव नौरंगाबाद निवासी जोनू की बारात आई हुई थी। बारात चढ़ रही थी। चढ़त के दौरान महिलाएं डांस कर रही थीं। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवक नशे की हालत में डांस कर रही महिलाओं के बीच में पहुंच कर डांस करने लगे। बारातियों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पढ़ें : बारात की बस पर पथराव, गन प्वाइंट पर लेकर महिलाओं से अभद्रता
बता दें कि मारपीट में तीन बाराती अंकुर चौधरी पुत्र मगन चौधरी नुमाइश कैंप राधा विहार सहारनपुर, निकुंज मौहड़ा धामपुर, ओमप्रकाश ठाकुरद्वारा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया जबकि अन्य युवक फरार हो गए। दोनों को पुलिस ने थाने ले आई। बाद में पता लगने पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता आरोपियों को छुड़ाने को पुलिस कोतवाली पहुंचे। इतने में बारात के कुछ लोग भी युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए।
आरोप है कि इस दौरान थाने में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और बाराती इस मामले को लेकर आपस में भिड़ गए। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठियां फटकार कर वहां से खदेड़ा। पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में छह भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और रातभर थाने में बैठाए रखा। बाद में सूचना मिलने पर थाने पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने इन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत से रिहा कराया।
उधर, एसएसआई रमेश चंद शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर उनका चालान कर दिया है। आरोपियों में अनुज चौधरी पुत्र अजीत निवासी खेड़ा भरतपुर थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा, आशीष त्यागी पुत्र युद्धवीर त्यागी नायक नंगली थाना चांदपुर हाल निवासी सुहागपुर शामिल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/