यूपी: दलित छात्र की गोली मारकर हत्या, बेटे की लाश देखकर उड़े परिजनों के होश, मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी के गांव मांडला के दलित छात्र की कॉलेज से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश बरला-मांडला के बीच रजबहे के निकट सड़क किनारे पड़ी मिली। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। छात्र की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक अभी हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मांडला निवासी दलित छात्र रजत (22) पुत्र चंद्रपाल उर्फ टीटू छपार के बरला स्थित एमआईटी कॉलेज में बीएससी में अध्ययनरत था। वह सुबह घर से क़ॉलेज जाने के लिए निकला था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह कॉलेज से पैदल ही घर लौट रहा था। इस बीच कॉलेज के कुछ छात्रों ने बरला-मांडला के बीच स्थित रजबहे के निकट सड़क किनारे रजत की लाश पड़ी देखी। उसके सीने में गोली लगी थी।
कॉलेज से लौट रहे अन्य छात्रों की सूचना पर पीड़ित परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन रजत को लेकर बरला हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थाना पुरकाजी और छपार पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। उसके पिता चंद्रपाल ने बताया कि बेटे का किसी से कोई रंजिश नहीं था। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी हत्या के कारणों की जांच जारी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/