फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dalit murder case: 2 arrested including main accused, Gopi's funeral happened

दलित हत्याकांड: मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार, गमगीन माहौल में हुआ गोपी का अंतिम संस्कार

Fri, 06 Apr 2018 11:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 06 Apr 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Dalit murder case: 2 arrested including main accused, Gopi's funeral happened
Two accused in police custody - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में बुधवार शाम को एक दलित युवक (गोपीचंद) की सरेआम गोली मार हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मुख्य आरोपी मनोज और कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने कहा, बाकी दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार लिया जाएगा।

विज्ञापन


उधर, भारी पुलिसफोर्स और पीएससी की मौजूदगी में गुरुवार को गमगीन माहौल में गोपीचंद का अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी मानसिंह चौहान और एसपी देहात राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ शोभापुर गांव पहुंचे। एसएसपी ने फिर से पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बुधवार को शोभापुर गांव में एक दलित युवक को उपद्रवी बताकर गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। बताया गया था कि दोनों पक्षों में दो साल से रंजिश चल रही थी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, शहर में अफवाहों के बीच दिन भर शांति रही। आरएएफ और पीएसी ने फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: दलित युवक को गोलियों से भून डाला, भारत बंद पर इसी गांव से उठी थी चिंगारी, शहर में तनाव

Dalit murder case: 2 arrested including main accused, Gopi's funeral happened
Police action

पुलिस के अनुसार शोभापुर गांव निवासी गोपीचंद (35) पुत्र ताराचंद को कुछ लोगों ने बुधवार शाम को फोन करके बुलाया था। आरोप है कि गांव के बीच में मनोज, कपिल, आशीष और सुनील ने गोपीचंद पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें गोपी को छह गोलियां लगीं थी। वारदात की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी फोर्स लेकर पहुंचीं थी। गंभीर रूप से घायल गोपीचंद को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed