{"_id":"5a40fca54f1c1b156b8be4d1","slug":"dalit-army-opposes-mayawati-statement-on-upcoca","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीकोका पर दिए मायावती के बयान का दलित सेना ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीकोका पर दिए मायावती के बयान का दलित सेना ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 26 Dec 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा में पेश किए गए यूपीकोका बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा दिए गए बयान की दलित सेना ने निंदा की। उन्होंने इस बिल को दलितों के हित में बताया।
विज्ञापन
सोमवार को कुतुबखेड़ी गांव में हुई दलित सेना की बैठक की दलित सेना के प्रदेश सचिव और मंडल प्रभारी सुरेंद्र बौद्ध ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूपीकोका बिल को विधानसभा में पास करके सराहनीय काम किया है क्योंकि यह बिल प्रदेश के अंदर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षा कवच साबित होगा। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने बिल का विरोध करके साबित कर दिया है कि ये पार्टियां दलितों की हितैषी नहीं है। बसपा प्रमुख मायावती द्वारा इस बिल पर दिए गए बयान की निंदा करते हुए सुरेंद्र बौद्ध ने कहा कि मायावती ने हमेशा दलित समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर उन्हें बेचने का काम किया है। यही कारण है कि आज प्रदेश में बसपा की हालत खराब है। उन्होंने आह्वान किया कि दलित समाज के लोग ऐसे सियासी दलों से दूर रहें जो उन्हें बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें : मसूरी में New Year से पहले मस्ती करने का था प्लान, पहुंच गए जेल
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार सहगल व संचालन दीपक कुमार ने किया। बैठक में दिनेश कुमार, अनिल कुमार, मेनपाल, रामेश्वर, राजपाल, शिवलाल, कश्मीरा, महीपाल, महता सिंह, सुशील कुमार, पुष्पेंद्र, अजब सिंह, सचिन, प्रदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/