फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The plan to have fun before the New Year in Mussoorie, reached the jail

मसूरी में New Year से पहले मस्ती करने का था प्लान, पहुंच गए जेल

Tue, 26 Dec 2017 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 26 Dec 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
The plan to have fun before the New Year in Mussoorie, reached the jail
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पेशे से मजदूर और प्लानिंग 31 दिसंबर की रात मसूरी (देहरादून) में मस्ती करने की थी। पैसों का इंतजाम करने के लिए तीन दिन पूर्व लावड़ में व्यापारी को लूट लिया। इंचौली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इस घटना का रविवार को खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


यह हुई थी घटना
एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज के अनुसार माधवपुरम ब्रह्मपुरी निवासी पशु आहार व्यापारी कपिल कुमार से 21 दिसंबर की शाम लावड़ में दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने 35 हजार रुपये और एक्टिवा लूट लिया था। लूटपाट के बाद तीन बदमाश तो एक्टिवा लेकर फरार हो गए थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो को पुलिस की गाड़ी समझकर दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार
रविंद्र निवासी शेरगढ़ी थाना मेडिकल और रिंकू निवासी मखदूमपुर थाना हस्तिनापुर। इनसे लूटी हुई एक्टिवा, 11 हजार 330 रुपये, दो तमंचे व आधा दर्जन कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : Facebook पर पहले महाराष्ट्र की डॉक्टर से दोस्ती, फिर भेजे अश्लील फोटो

Trending Videos

बाइक ने ही पकड़वा दिया

The plan to have fun before the New Year in Mussoorie, reached the jail
एसपी देहात राजेश कुमार

लुटेरों की करिज्मा और पैशन बाइक मौके पर छूट गई थी। रिंकू ने अपने साथी को फोन कर पूछा तो पता चला कि बाइक मौके पर ही छूट गई। घटना वाले दिन रिंकू अपनी मां को लेकर मेडिकल थाने पहुंचा और शाम चार बजे का समय लिखकर बाइक चोरी की तहरीर दे दी। जिससे बचाव के लिए कह सके कि मेरी बाइक चोरी हो गई थी। लेकिन जांच के दौरान बाइक के नंबर से ही रिंकू और रविंद्र पकड़े गए।

राजमिस्त्री और मजदूर
एसपी देहात के अनुसार गिरफ्तार रिंकू राजमिस्त्री है, जबकि रविंद्र मजदूरी करता है। रिंकू ने बताया कि गिरोह का सरगना काले है। बीस दिन पहले प्लानिंग बनाई गई थी कि 31 दिसंबर की रात घूमने के लिए मसूरी जाना है। वहां खूब मस्ती करेंगे। इसी के लिए पैसे जुटा रहे थे। व्यापारी से लूटी गई एक्टिवा को सोतीगंज में बेचना था। लेकिन पहले ही पकड़े गए। मुख्य आरोपी काले रिंकू का ममेरा भाई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

11 हजार बरामद, दस हजार इनाम
पुलिस ने दोनों लुटेरों के पास से एक्टिवा और 11 हजार 330 रुपये बरामद किए। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी ने इस गुडवर्क पर इंचौली पुलिस की टीम को दस हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed