{"_id":"6973e32de4293df172004062","slug":"dairy-operator-commits-suicide-by-hanging-himself-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1090049-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेयरी संचालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेयरी संचालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में डेयरी संचालक जितेंद्र (35) ने पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने तीन लाइनों का सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुंडाली निवासी जितेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ सुभाष नगर में रहते थे। वे पिता के साथ दूध की डेयरी चलाते थे। साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी भी कर रहे थे। शुक्रवार सुबह उनका शव बेडरूम में पंखे से लटका मिला। उनकी पत्नी सोनम ने घर वालों को सूचित किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा है, मुझे पत्नी और उसके पापा-मम्मी ने परेशान कर दिया है। उनके प्रताड़ित करने की वजह से जान दे रहा हूं। मेरे इस कृत्य के लिए मुझे माफ कर देना।
जितेंद्र का दो साल का एक बेटा भी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। देर रात तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की जांच की जाएगी।