{"_id":"6a677f614053b5152602920e","slug":"dairy-employee-accused-of-misappropriating-120-lakh-meerut-news-c-72-1-mct1011-156861-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेयरी कर्मचारी 1.20 लाख लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेयरी कर्मचारी 1.20 लाख लेकर भागा
विज्ञापन
-दुकानदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर निवासी डेयरी संचालन सुरेंद्र चौहान ने अपने कर्मचारी बदायूं के दातागंज के कूड़खेड़ा निवासी अजय कश्यप पर 1.20 लाख रुपये लेकर भागने का आरोप है। डेयरी संचालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
शास्त्रीनगर निवासी डेयरी संचालक सुरेंद्र चौहान ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी डेयरी पर अजय कश्यप कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। 18 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी दुकान से निकला था। रात करीब 11 बजे उसकी फोन पर बातचीत हुई, जिसमें उसने अगले दिन सुबह सात बजे ड्यूटी पर आने की बात कही थी। लेकिन अगले दिन वह न तो दुकान पहुंचा और न ही उससे संपर्क हो सका। तभी से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
डेयरी के दूसरे कर्मचारी आदेश नायक ने बताया कि उसने 18 जुलाई की रात करीब 11 बजे अजय को सोहराब बस स्टैंड के पास मंदिर के निकट छोड़ा था। आरोपी ने कर्मचारी को बताया था कि वह जन्मदिन की पार्टी में जा रहा है और सुबह समय पर काम पर लौट आएगा। आरोपी पर डेयरी के करीब 1.20 लाख रुपये लेकर भागने का आरोप है। इस रकम में कुछ धनराशि उसने वेतन के एडवांस के रूप में ली थी, जबकि शेष रकम डेयरी के ग्राहकों से वसूल कर अपने पास रख ली और उसको जमा नहीं कराया। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -