Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dadhichi Cricket Academy defeated by BDS School

Meerut News: दधीचि क्रिकेट एकेडमी को बीडीएस स्कूल ने हराया

Wed, 21 Jan 2026 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Dadhichi Cricket Academy defeated by BDS School
जेपी क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मेरठ। जेपी स्कूल में चल रहे रघुबीर सिंह भाटी अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा रोमांचक मुकाबला मंगलवार को दधीचि क्रिकेट एकेडमी और बीडीएस स्कूल के बीच खेला गया। दधीचि क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम 30 ओवर के निर्धारित मैच में 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। दधीचि की ओर से पारस ने सर्वाधिक 25 रन बनाए जबकि देवांश ने 17 रनों का योगदान दिया। बीडीएस स्कूल के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें कार्तिक ने 3 विकेट झटके वहीं अथर्व और देव ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


जवाब में बीडीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मात्र 3 विकेट खोकर उन्होंने 15.3 ओवर में ही 104 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। बीडीएस की ओर से विशु ने सर्वाधिक रन बनाए। दधीचि स्कूल के लिए कुलदीप कौशिक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 3 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कार्तिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर कोच सनी भाटी, सचिन गौतम, दधीचि के कोच सत्यम प्रकाश, राजीव कुमार और मुनीम कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed