फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyber crimes increasing rapidly: 137 cases in a month in Meerut, now complain on the portal sitting at home

तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध : एक माह में 137 मामले अब घर बैठे ही पोर्टल पर करें शिकायत

Wed, 02 Aug 2023 10:55 AM IST
Dimple Sirohi उबैद सिद्दीकी, अमर उजाला, मेरठ
उबैद सिद्दीकी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Aug 2023 10:55 AM IST
सार

साइबर अपराध के मामलों में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। ऑन लाइन ठगी और हनी ट्रैप व अन्य मामलों में अब आप घर बैठे ही पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं।वहीं जरूरी है कि जागरूक रहें और ठगी का शिकार होने से बचें।

विज्ञापन
Cyber crimes increasing rapidly: 137 cases in a month in Meerut, now complain on the portal sitting at home
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन ठगी, हनी ट्रैप, रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों की ठगी सहित कई तरह के साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। पीड़ितों की शिकायतें भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मेरठ से एक माह के अंदर ही 137 साइबर मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


इनमें 50 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। बाकी में जांच जारी है। इतनी शिकायतें आने पर अब इस पोर्टल के बारे में लोगों को और जागरूक किया जा रहा है। साइबर विशेषज्ञों और पुलिस टीमों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले शिकायतकर्ता को https://cybercrime.gov.in पर जाना होगा। महिला और बच्चों से संबंधित साइबर अपराध की शिकायत के लिए अलग विकल्प होगा, जबकि अन्य साइबर अपराधों की शिकायत के लिए अलग विकल्प होगा। शिकायतकर्ता को संबंधित विकल्प पर जाकर अंडरटेकिंग पृष्ट पर एक एक्सेप्ट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर का नाम व मोबाइल मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

-मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। शिकायत पंजीकृत करने के लिए चार हिस्से दिए गए हैं। इनमें घटना का विवरण, संदिग्ध व्यक्ति का विवरण, शिकायतकर्ता का विवरण, प्रीव्यू व सबमिट होंगे। 

-यदि संदिग्ध या आरोपी के संबंध में कोई सूचना नहीं है, तो सेव और नेक्सट बटन पर क्लिक कर आगे बढ़ जाएंगे। शिकायतकर्ता पूरी जानकारी भरने के बाद सेव व प्रिव्यू बटन पर क्लिक करेगा। इसके बाद आई एग्री, चेक बाक्स व अंत में कंफर्म व सबमिट पर क्लिक कर देंगे। इस तरह से आवेदन पूरा हो जाएगा।  

मामले बढ़े तो जागरूकता भी बढ़ रही
नोडल अधिकारी एवं एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि साइबर अपराध बढ़े हैं तो लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है। पीड़ित पोर्टल पर घर बैठे ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। जल्द जांच कर साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है।

-किसी अनजान काल पर अपने मोबाइल से आने वाले नंबर का ओटीपी न बताएं।
-अनजान लिंक न खोलें
-अपना एटीएम पिन नंबर किसी को न बताएं
-एटीएम में पिन नंबर डालते समय भी   सतर्क रहें
-पासवर्ड बार-बार बदलें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed