{"_id":"5973aa474f1c1bdb4c8b4577","slug":"cuttoff-see-admission-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटऑफ देखने पहुंचे आवेदक, दाखिला सोमवार से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटऑफ देखने पहुंचे आवेदक, दाखिला सोमवार से
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की पहली मेरिट की कटऑफ देखने के लिए शनिवार को आवेदक कॉलेज पहुंचे। आवेदक सुबह 10 बजे ही पहुंचने शुरू हो गए थे, तब तक कॉलेजों ने लिस्ट अपनी नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाई थी। इस वजह से कुछ निराश होकर भी लौटे। दोपहर बाद तक लिस्ट लगी। कॉलेजों ने प्रॉस्पेक्टस बेचने के लिए काउंटर की व्यवस्था कर दी है। सोमवार को छात्रों को दाखिले को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।
विवि ने शुक्रवार को ही कॉलेजों को पहली मेरिट की कटऑफ लिस्ट भेज दी थी। दाखिले के लिए 24 से 26 जुलाई का वक्त दिया है। शुक्रवार को शिवरात्रि की छुट्टी थी। शनिवार को कॉलेज खुले तो आवेदक लिस्ट देखने के लिए पहुंचे। मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज, डीएन कॉलेज, इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज, कनोहरलाल कॉलेज, शहीद मंगल पांडे राजकीय गर्ल्स कॉलेज और आरजी गर्ल्स कॉलेज में आवेदक पहुंचे। कॉलेजों ने प्रॉस्पेक्ट्स देने शुरू कर दिए हैं। चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक की छुट्टी थी। सोमवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर शिक्षक सातवें वेतन आयोग लागू करने की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन करेंगे। शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। डीएन डिग्री कॉलेज ने सोमवार की सामूहिक अवकाश की घोषणा कर दी है। मूटा और एआईफुक्टो के आह्वान पर मेरठ से भी काफी संख्या में शिक्षक दिल्ली प्रदर्शन करने जाएंगे।
जुलाई में मेरिट पूरी करेगा विवि
सीसीएसयू मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों के लिए दो मेरिट जारी करेगी। इनके आधार पर कितने दाखिले होते हैं यह देखने वाली बात होगी। दूसरी मेरिट 27 जुलाई को आ सकती है। दूसरी मेरिट जारी करने और उसके दाखिल इसी महीने होंगे। अगस्त में कॉलेज सीट भरने के लिए अपनी ओर से दो ओपन मेरिट जारी करेंगे। 50 प्रतिशत से अधिक सीटें कॉलेजों को भरनी पड़ सकती हैं। क्योंकि विवि की मेरिट का इतिहास रहा है कि पहली दो मेरिट में 30 प्रतिशत के आसपास दाखिले हुए हैं।