फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cut your vains due to salary did not come

वेतन नहीं मिलने पर हाथ की नस काटी

Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
cut your vains due to salary did not come
हर्रा नगर पंचायत में घायल सफाईकर्मी। - फोटो : SARDANA
वेतन नहीं मिलने पर हाथ की नस काटी
विज्ञापन

सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में सोमवार को ठेका सफाईकर्मी ने चार माह से वेतन नहीं मिलने पर हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। सफाईकर्मियों का आरोप है ठेकेदार ने पिछले चार माह का वेतन नहीं दिया है। इतना ही नहीं एक वर्ष से अधिक का ईपीएफ उनके खाते में जमा नहीं कराया है। ठेकेदार मांग उठाने पर सफाईकर्मियों को काम से हटा देने की धमकी देता है।

नगर पंचायत हर्रा में तैनात सफाईकर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार की हठधर्मिता के चलते सफाईकर्मियों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। जिसके चलते जहां दीपावली पर उनके घरों में राशन तक नहीं है। वहीं, बच्चों की स्कूल की फीस तक जमा नहीं हो पाई है। जिससे सफाईकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते सफाईकर्मी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वे बेबस महसूस कर रहे हैं। हर्रा निवासी सफाईकर्मी संजू पुत्र राजपाल ने नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर वहां कांच तोड़कर अपने हाथ की नस काट ली। जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे चेयरपर्सन पति गुलजार चौधरी ने खून बहता देख घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने तुरंत ठेकेदार को सफाईकर्मियों का वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया। बता दें कि दो दिन पूर्व भी सफाईकर्मियों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर दीपावली से पहले वेतन दिलाने तथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पिछले काफी दिनों से सफाईकर्मी वेतन को लेकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं, चेयरपर्सन पति गुलजार चौधरी का कहना है कि सफाईकर्मियों की समस्या का ठेकेदार से बात कर जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed