फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Current in Shutdown Line

शटडाउन लाइन में करंट, कर्मी की मौत

Sun, 17 Apr 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 17 Apr 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Current in Shutdown Line
युवक की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

लोहियानगर विद्युत उपकेंद्र से जलालपुर फीडर जा रही हाईटेंशन लाइन का तार शनिवार को गांव हाजीपुर के जंगल में टूटकर गिर गया। दो संविदा कर्मी इसे जोड़ने पहुंचे। इस दौरान जब एक कर्मी विद्युत पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था तो आपूर्ति चालू हो जाने पर उसे करंट लग गया। जिससे वह तार पर झूल गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस करीब दो घंटे बाद पर पहुंची। इस दौरान शव तार पर झूलता रहा। थानाध्यक्ष ने उसे नीचे उतरवाकर मोर्चरी भिजवाया। वहीं, मृतक के परिजनों ने एसएसओ, ठेकेदार और जेई के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चितौड़ा निवासी मोहन सिंह (28) पुत्र स्वर्गीय सूरज सिंह करीब दस वर्ष से विद्युत निगम में बतौर संविदा कर्मी कार्यरत था। वह करीब आठ माह से लोहियानगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात था। वह लोहियानगर में किराये के मकान में रहता था। विद्युत उपकेंद्र से शनिवार तड़के जलालपुर फीडर जा रही हाईटेंशन लाइन का तार हाजीपुर के जंगल में सरकारी नलकूप के निकट टूट गया।
विज्ञापन


जिससे अल्लीपुर मोड़ स्थित कोकोटाक मीट प्लांट और नौगजा पीर स्थित मदरसे की आपूर्ति बंद हो गई। इस पर विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ सतपाल सिंह ने फोन पर संविदा कर्मी मोहन सिंह और प्रवीण को मौके पर भेजा। इस पर मोहन सिंह एसएसओ से शटडाउन लेकर मौके पर पहुंचे और तार खींचने के लिए जंगल में काम कर रहे चार-पांच लोगों को बुला लिया। मोहन सिंह पोल पर चढ़ गया। इस दौरान करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल हो गई। जिससे मोहन सिंह करंट की चपेट में आकर तार पर झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद दूसरे संविदा कर्मी प्रवीण ने विद्युत उपकेंद्र पर जानकारी दी। वहीं, सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बिजली बंबा पुलिस चौकी से दो सिपाही भी पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। इसका हाजीपुर के ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इस पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को रस्सी के सहारे नीचे उतरवाकर मोर्चरी भेज दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों को जानकारी दी। मोहन सिंह के भांजे संदीप निवासी पचगांव पट्टी सावल ने बताया कि मोहन सिंह अविवाहित था। उसने जेई, एसएसओ और ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि मृतक मोहन सिंह लोहियानगर विद्युत उपकेंद्र पर बतौर संविदा कर्मी तैनात था। उसके परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। 


पहले भी हो चुकी हैं तीन मौत
खरखौदा विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत पीपलीखेड़ा फीडर पर कस्बे में कौल रोड पर मई 2014 में हाईटेंशन लाइन पर काम करते वक्त गांव गोविंदपुरी निवासी संविदाकर्मी जगदीश की मौत हो गई थी। वहीं, गांव धनतला में अप्रैल 2015 में ट्रांसफार्मर बदलते वक्त दो प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed