फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowds of devotees gathered to visit the temple of Maa Bhadrakali

मां भद्रकाली मंदिर के दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मांगी मन्नत

Tue, 02 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered to visit the temple of Maa Bhadrakali
मां भद्रकाली मंदिर के दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मांगी मन्नत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मध्य गंगनहर किनारे स्थित प्राचीन मां भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में माघ महीने के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रशासन के प्रतिबंध पर आस्था भारी पड़ती नजर आई। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पशुधन और परिवार की सलामती के लिए प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।

वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंगनहर किनारे अकबरपुर इच्छाबाद के समीप मां भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर स्थित है। यहां माघ महीने के प्रत्येक सोमवार को मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रशासन ने कोरोना के चलते मेला स्थगित कर दिया था। इसके बाद भी सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर तक दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने दूध, घी से बने व्यंजनों का प्रसाद चढ़ाया। वहीं मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए लाइन में खड़े होने के लिए बेरिकेडिंग की गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed