फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowds gathered to collect food, police was called

खाद्य सामग्री लेने उमड़ी भीड़, पुलिस बुलानी पड़ी

Sun, 24 May 2020 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to collect food, police was called
खाद्य सामग्री लेने उमड़ी भीड़, पुलिस बुलानी पड़ी
विज्ञापन

मोदीपुरम। कोरोना वायरस महामारी के 64वें दिन उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के पल्लवपुरम स्थित कैंप कार्यालय पर गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान भीड़ उमड़ी तो पुलिस को बुलानी पड़ी, जिसके बाद सख्ती के साथ राशन का वितरण किया गया।

पिछले 64 दिन में 6500 सौ जरुरतमंद गरीबों को स्लम फांउडेशन और प्रकाशवती जीवन सेवा ट्रस्ट द्वारा अब तक 6800 जरूरतमंद लोगों खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। पिछले तीन दिन में शहर विधानसभा, पल्लवपुरम, दौराला ग्रामीण आदि क्षेत्रों में 1000 से अधिक पैकेट का वितरण किया गया। सोशल डिस्टेंस एवं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा गया। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय भराला ने पल्लवपुरम आवास और कार्यालय पर गरीबों को सामग्री बांटी। इस बीच भारी भीड़ उमड़ने पर एसओ पल्लवपुरम को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने सख्ती के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया, तब जाकर जरूरतमंदों को सामग्री का वितरण किया गया। श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ ना जाए, कोई भूखा ना सोए। इस दौरान श्रमिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरदार गुरुशरण सिंह, अमृत भारद्वाज भराला, ईश्वर चंद्र कंसल, संजीव डोगरा, राजीव भारद्वाज, विरेश्वर मावी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed