{"_id":"6a1ef373f9aa4536ca0016b1","slug":"crowds-gathered-at-ganga-canal-police-dispersed-them-with-batons-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107389-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगनहर पर उमड़ रही भीड़, पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगनहर पर उमड़ रही भीड़, पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
वॉटरफॉल पर नहाने और रील बनाने वालों की लग रही युवाओं की भीड़
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। वर्तमान समय में सोशल मीडिया किसी भी बात को जन-जन तक पहुंचाने और किसी स्थान को मशहूर करने का सबसे आसान जरिया बन चुका है। इसका ताजा उदाहरण जानी क्षेत्र के गांव टिमकिया बहारामपुर तिकड्डा चौराहे के पास स्थित गंगनहर पर देखने को मिल रहा है। यहां गंगनहर में बने खूबसूरत वॉटरफॉल इन दिनों युवाओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गए हैं, जहां रील्स बनाने और नहाने के लिए रोजाना भीड़ उमड़ रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां तक फटकारनी पड़ी हैं।
गंगनहर में कुछ वॉटरफॉल का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा हाल ही में कराया गया है, जबकि कुछ काफी पुराने हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने और सोशल मीडिया पर चमकने के लिए यह जगह अचानक से बेहद लोकप्रिय हो गई है। करीब दस दिन पूर्व गांव टिमकिया और नेक के कुछ युवकों ने इस वॉटरफॉल में नहाते हुए एक वीडियो (रील) बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। देखते ही देखते यह रील इतनी तेजी से वायरल हुई कि इसे देखकर रोजाना क्षेत्र के आसपास के गांवों, मेरठ, मोदीनगर, हापुड़, मोदीनगर, मुरादनगर, बागपत आदि से काफी संख्या में युवक गंगनहर पहुंचने लगे। जानी निवासी रोहित, अजय आदि ने बताया कि गंगनहर में बने वॉटरफॉल प्राकृतिक वॉटरफॉल से भी खूबसूरत है।
-- -- --
रविवार को बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने लिया कार्रवाई
गंगनहर के तेज बहाव और वॉटरफॉल के पास युवाओं की भारी भीड़ के चलते हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। रविवार को छुट्टी के दिन यहां अचानक भारी भीड़ जमा हो गई और युवक गंगनहर के खतरनाक मोड़ों पर रील बनाने के लिए जान जोखिम में डालने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंगनहर के गहरे पानी में कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना न हो जाए, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर हुड़दंग कर रहे और रील बना रहे लोगों को लाठी फटकार कर वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि लोग सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक पाने के चक्कर में गंगनहर के तेज बहाव में उतरकर अपनी जान जोखिम में न डालें। नहर के आसपास हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --