फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crops destroyed by wind, Baghpatand hailstorm in Muzaffarnagar

Meerut News: हवा से फसलें चौपट, बागपत और मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि

Tue, 21 Mar 2023 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 21 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crops destroyed by wind, Baghpatand hailstorm in Muzaffarnagar
मेरठ। झमाझम बारिश से एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं तेज हवा के कारण गेहूं और सरसों की फसलें गिर गईं। मंगलवार-बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 23 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से मौसम फिर करवट लेगा और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बागपत में सोमवार दोपहर को तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने से फसलों में भारी नुकसान हो गया। करीब दस मिनट तक ओलावृष्टि हुई। बिजनौर में बारिश से दलहन, तिलहन और गेहूं की फसल के लिए आफत बनी है। सहारनपुर में भी देहात क्षेत्र में सोमवार को पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। खेतों में पानी भरने से आलू और सब्जियों की फसल भी प्रभावित हुई हैं। मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना ओलावृष्टि के साथ आई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। शामली में बारिश का असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा और कई जगह बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed