फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks have shot a youth in Lisarigate in Meerut district

Meerut: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, दानिश की हालत गंभीर, दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

Tue, 09 Jan 2024 08:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jan 2024 08:38 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है।

विज्ञापन
Crooks have shot a youth in Lisarigate in Meerut district
सीसीटीवी कैमरे देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में नकाबपोश दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घर में बैठे दानिश (24) को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश बाइक पर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


बताया गया कि डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश जाते हुए दिखाई दे रहे है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रशीदनगर स्थित जोगियों वाली गली निवासी दानिश पत्नी आलिया और दो बेटियों के साथ रहता है।  मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे दानिश अपने घर के आंगन में अंगीठी के पास बैठा था। इसी बीच बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाश दानिश के घर पहुंचे और आवाज देकर बाहर बुलाया। तभी बदमाशों ने दानिश को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। 

घायल को उपचार के लिए बागपत रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी दानिश की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दानिश के पिता अब्दुल खालिद ने बताया कि बेटा कपड़े का कारोबार करता था। कारोबार में उसे काफी नुकसान हो गया था, फिलहाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

यह भी पढ़ें: लहराया परचम: मेरठ की एथलीट गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी को मिला अर्जुन अवाॅर्ड, परिजनों में खुशी का माहौल

विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी व सीओ कोतवाली अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि गांजा बेचने का मामला भी संज्ञान में आया है, इस मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग, अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed