फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crisis on gold business in Sahalag

सहालग में सोना कारोबार पर संकट

Mon, 19 Apr 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Crisis on gold business in Sahalag
सहालग में सोना कारोबार पर संकट
विज्ञापन

मेरठ। शादियों के मौसम में सोना चांदी कारोबार कोरोना के कारण संकट में है। पिछले साल लॉकडाउन से कारोबार ठप रहा। अब फिर से सहालग के मुख्य सीजन में ही कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है। सराफा कारोबारियों का अनुमान है कि शनिवार की स्वैच्छिक बंदी, रविवार के लॉकडाउन और अब सोमवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी के कारण करीब 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा।
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बुलियन एसोसिएशन ने शनिवार को स्वैच्छिक बंदी रखी। हालांकि कुछ बाजार खुले कुछ बंद रहे। रविवार को लॉकडाउन रहा। इसके चलते समय पर ऑर्डर नहीं मिल रहे और आगे के हालात को लेकर कारोबारी और ग्राहक आशंकित हैं। इससे बाजार बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन

--
आर्डर कैसे पूरा करें, आ रही परेशानी
- बंदी के दौरान न तो ग्राहक बाजार आ सका, न कारीगर। ऐसे में हर कारोबारी के सामने पहली समस्या समय पर ऑर्डर पूरा करने में हो रही है। जो पुराने ऑर्डर हैं वो तो पूरे हो गए, शेष आर्डर को लेकर परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे पूरे करें यह दिक्कत हो रही है। - रविप्रकाश अग्रवाल, सराफा कारोबारी
--
मुख्य सीजन में ही बंद है बाजार
- कारोबार से पहले सेहत जरूरी है, इसलिए बाजार बंद करना पड़ रहा है। हालांकि सहालग सबसे बेहतर समय है। ऐसे में व्यापार प्रभावित होगा। - दिनेश भारद्वाज, सराफा कारोबारी
--
20 कैरेट के स्टॉक आउट में भी दिक्कत
- जून से 20 कैरेट सोने के आभूषण चलन से बाहर होने वाले हैं। सरकार के निर्देशानुसार कारोबारियों को उससे पहले पूरा स्टॉक आउट करना है, वरना माल बेकार हो जाएगा। लेकिन जब ठीक से दुकानें नहीं खुल पा रही, ग्राहक बाजार नहीं आ पा रहा तो वो स्टॉक कैसे बेचें। मुश्किल हो रही है। अनुराग अग्रवाल, सराफा कारोबारी

---
दो दिन में ही काफी नुकसान
- शादियों के कारण यह बिक्री का मुख्य समय है। इस समय लोग आर्थिक हालात से परेशान हैं। लोग सोने-चांदी में निवेश कर रहे हैं, लेकिन बंदी के कारण कारोबार को नुकसान हो रहा है। दो दिन में ही कारोबार को काफी नुकसान हुआ है।
सचिन मांगा, सराफा कारोबारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed