फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   criminals active in rurel areas

देहात में अपराधियों का बोलबाला, पुलिस बेबस

Sun, 11 Aug 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
criminals active in rurel areas
मेरठ। 100 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद देहात की पोल खुल गई है। शहर से ज्यादा देहात में अपराधियों का बोलबाला है। लूट, डकैती व हत्या की वारदात यहां आम हो गई है। देहात में अपराधियों के सामने पुलिस बेबस है। सेटिंग से आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। परीक्षितगढ़ में अनित गुर्जर की हत्या, सिखेड़ा में मोहित की हत्या और रितिक हत्याकांड में नामजद आरोपियों की सेटिंग से गिरफ्तारी हुई है। देहात में अभी वारदात अभी अनसुलझी है। जिससे लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बेलगाम अपराधी देहात में रोजाना वारदात कर रहे है। छह जुलाई को जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा ने परीक्षितगढ़ के बली ग्राम प्रधान कालूराम के पुत्र अनित की मतदान के दौरान हत्या की। हत्या में विजय धामा और उसके तीन भाई नामजद हुए। इस मामले में पुलिस की काफी किरकिरी हुई। पुलिस ने सेटिंग करके आरोपी को 25 दिन बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया। गंगानगर थानाक्षेत्र के सिखेड़ा गांव में अम्हैडा गांव के पूर्व प्रधान छोटेलाल सिवाच के बेटे दीपक ने एक युवक की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने साठगांठ कर दीपक और अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सिखेड़ा गांव में ही विगत शुक्रवार को मोहित की हत्या भाजपा नेता के करीबियों ने की। पुलिस ने एक-एक कर सभी आरोपियों को सेटिंग से गिरफ्तार कर जेल भेजा। सोमवार को खरखौदा के बिजौली गांव में रितिक की दो आरोपियों उज्जवल व अंकुर ने हत्या की। पुलिस से साठगांठ करके दोनों आरोपी जेल गए। देहात में अधिकांश वारदात में आरोपी ही पुलिस से सेटिंग करके जेल जा रहे है। जिसके चलते वारदात का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों पर शिकंजा नहीं
देहात में बदमाशों पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। पुलिस सेटिंग से आरोपियों को गिरफ्तार कर एक के बाद एक घटना का खुलासा कर रही है और बदमाश लगातार वारदात कर रहे है। पिछले कई महीने से देहात में यह सिलसिला चल रहा है। इसको लेकर भाजपा विधायक भी पुलिस अधिकारियों से नाराजगी दिखा चुके हैं। पुलिस की कार्यशैली पर लोग भी सवाल उठा रहे है। एसएसपी के निर्देश पर एक साथ ही 100 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। जिसमें देहात की हालत ज्यादा खराब बताई गई।
कई घटनाएं अभी अनसुलझी
परीक्षितगढ़ स्थित डिफेंस कॉलोनी में दुकानदार राजेश शर्मा के मकान में बुधवार दिनदहाडे़ डकैती की वारदात हुई। डकैती की वारदात करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई। मवाना में बदमाशों ने सेना के जवान को गोली मार दी। सरकारी जमीन पर कब्जा करने में पार्षद पति जयवीर सिंह नामजद है, जिसको पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके अलावा सरधना, किठौर और परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में कई घटनाएं अनसुलझी हैं।

पुलिस को करेंगे एक्टिव
देहात में अपराध की कुछ वारदात अनसुलझी हैं, जिसमें पुलिस लगी है। पुलिस जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। देहात की पुलिस को और एक्टिव किया जाएगा। कई थानेदारों की शिकायत मिली है। जिन्हें हटाया जाएगा। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed