Meerut : चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला बदमाश ढेर, एक घंटे तक चली मुठभेड़, देखिए मौके का वीडियो
Meerut News : मेरठ में चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 दिन पहले चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह कसाना को गोली मारने वाले एक बदमाश को शनिवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम विनय वर्मा बताया गया है। बताया गया कि पुलिस और बदमाशों के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली। वहीं, मुठभेड़ में एक सिपाही सुमित चपराणा भी घायल हो गए। उधर, पुलिस मृतक बदमाश के अन्य साथियों की तलाश के लिए दबिश भी दे रही है।
पुलिस के अनुसार, बदमाश विनय वर्मा पर पुलिस ने दो दिन पूर्व ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। विनय वर्मा पर गैंगस्टर एक्ट में कंकरखेड़ा थाने का वांछित था।
बताया गया कि मृतक विनय वर्मा उर्फ शिवम वर्मा मूल रूप से कंकरखेड़ा के मेहंदी मोहल्ले का रहने वाला था। उसकी मां का तलाक हो चुका है। वो अपने तीन बेटों के साथ पल्लवपुरम के एस पॉकेट में एक मकान में किराए पर काफी दिनों से रहती है। मृतक बदमाश दूसरे नंबर का था। जो 2017 में कंकरखेडा थाने से रंगदारी व अपहरण के मामले में जेल गया था।
सूचना पर चौकी प्रभारी मुन्नेश सिंह कसाना, दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल परवेंद्र मलिक, सचिन खैवाल और कांस्टेबल रविंद्र ने गाड़ी में लगे जीपीएस के आधार पर बदमाशों का पीछा करना शुरू किया था। बदमाश कई घंटे तक शहर में घूमने के बाद सुबह साढ़े तीन बजे श्रद्धापुरी फेस टू के पीछे लाला मोहम्मदपुर नाले पर पहुंच गए थे।
पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए एक को पकड़ लिया था। जिस पर उसके साथियों ने चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह को सीने में गोली मार दी थी। बदमाश फरार हो गए थे। चौकी इंचार्ज को कई दिन बाद गाजियाबाद के अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पुलिस तब से ही बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.