अपराधी बेखौफ: मेरठ के लिसाड़ीगेट में दो भाइयों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में आधा दर्जन युवकों ने शुक्रवार रात दो सगे भाइयों को गोली मार दी। इसमें वे घायल हो गए। वहीं एक आरोपी को लोगों ने मौके पर पकड़कर धुन डाला तो दूसरे को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में तीन दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए आधा दर्जन युवकों ने लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो सगे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर अधमरा कर दिया। वहीं देर रात पुलिस ने दूसरे आरोपी फरमान उर्फ पकौड़ी को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया।
तीन दिन पहले स्कूटी टकराने के विवाद में समर गार्डन कॉलोनी निवासी सलमान का अलीबाग निवासी इमरान से झगड़ा हो गया। उस वक्त लोगों ने मामला शांत करा दिया था। उसके बाद से इमरान जान से मारने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार सुबह सलमान व परिजनों ने लिसाड़ीगेट थाने में धमकी दिए जाने की शिकायत की थी।
यह भी पढ़ें: Big Action: मेरठ में फिर गरजा बुलडोजर, तालाब की जमीन पर बने अवैध मकान को किया जमींदोज, पुलिस से नोकझोंक
पुलिस ने मामला संज्ञान में नहीं लिया। इसके बाद रात दस बजे इमरान और फरमान उर्फ पकौड़ी ने आधा दर्जन साथियों के साथ सलमान के घर पर हमला बोल दिया। कई राउंड हुई फायरिंग में सलमान और भाई शुऐब गोली लगने से घायल हो गए।
आरोपी मौके पर स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया व लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
पार्टी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम में बर्थडे पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर लाइसेंस धारक राहुल तेवतिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि माधवपुरम निवासी दीपक के बेटे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। दीपक के जीजा राहुल तेवतिया की लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की गई। इसकी वीडियो वायरल हुई। डीएम को शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।