फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Big Action: मेरठ में फिर गरजा बुलडोजर, तालाब की जमीन पर बने अवैध मकान को किया जमींदोज, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 25 Jun 2022 03:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jun 2022 03:25 PM IST
सार

मेरठ में अवैध निर्माण पर एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई हुई है। इंचाैली थानाक्षेत्र में आज सुबह पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी तालाब की जमीन पर बने अवैध मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

विज्ञापन
Big Action: illegal house made on ponds land demolished by Bulldozer in Mawana Meerut
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में अवैध निर्माण पर पुलिस प्रशासन लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को सरधना तहसील के इंचौली थानाक्षेत्र में लावड़ स्थित अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। क्षेत्र में सरकारी तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों पर पुलिस ने बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त करा दिया।



इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मकान मालिक व घर की महिलाओं ने कार्रवाई का काफी विरोध किया लेकिन पुलिस के आगे किसी की एक न चली और देखते ही देखते मकान मलबे में बदल गए। पुलिस ने मकान के एक कमरे में भूसा भरा होने के कारण उसे खाली करने के लिए मकान मालिक को एक दिन का समय दिया है। वहीं एक युवती मकान को जमींदोज होता देख बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: संकट का सोचें हल: पाताल पहुंचा पानी, मेरठ के नौचंदी और शास्त्रीनगर में 26 मीटर नीचे भूजल

Big Action: illegal house made on ponds land demolished by Bulldozer in Mawana Meerut
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लावड़ में जमालपुर गांव में तालाब पर अवैध रूप से सालों से चले आ रहे अतिक्रमण पर शनिवार को शासन का बुलडोजर जमकर गरजा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान हल्का विरोध भी हुआ, लेकिन पुलिस प्रशासन के सामने अवैध निर्माण करने वालों की एक नहीं चली।

Big Action: illegal house made on ponds land demolished by Bulldozer in Mawana Meerut
अधिकारियों से हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

नायाब तहसीलदार जितिन गोस्वामी ने बताया कि जमालपुर गांव में खसरा संख्या 653 पर अवैध रूप से बिजेंदर, राजेंद्र और रणजीत सिंह ने कब्जा कर निर्माण कर रखे थे। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गई। जांच में खसरा संख्या तालाब की पाई गई, जिस पर लगातार अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Action: illegal house made on ponds land demolished by Bulldozer in Mawana Meerut
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

नोटिस दिए जाने के बावजूद भी तीनों ने ना तो निर्माण गिराए ना ही तालाब की जमीन से कब्जा छोड़ा। शनिवार को अधिकारियों के आदेश पर उनके नेतृत्व में लेखपाल व थाना पुलिस बुलडोजर लेकर गांव पहुंची। उन्होंने तीनों व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बनाए गए निर्माणों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान हल्का विरोध भी हुआ। हालांकि पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली।


 
विज्ञापन
Big Action: illegal house made on ponds land demolished by Bulldozer in Mawana Meerut
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

नायब तहसीलदार ने चेतावनी दी कि यदि सरकारी कार्य में कोई बाधा पहुंचाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजेंद्र, बिजेंदर और रणजीत सिंह ने एक कमरे में भरे भूसे को खाली करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा और स्वयं भूसे वाले कमरे को गिराने की बात कही। जिस पर नायब तहसीलदार ने तीनों को 48 घंटे का समय दिया, साथ ही चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में कमरा खाली नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed