{"_id":"62035e4c22d5c6340a7c2ca3","slug":"criminal-fearless-kidnapping-scrap-traders-son-in-shamli-and-demanding-extortion-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी बैखौफ: शामली में स्क्रैप कारोबारी के बेटे का अपहरण कर मांगी रंगदारी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी बैखौफ: शामली में स्क्रैप कारोबारी के बेटे का अपहरण कर मांगी रंगदारी, पांच गिरफ्तार
Wed, 09 Feb 2022 11:55 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:55 AM IST
सार
पुलिस ने बालक को जिला बागपत के बड़ोत क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शामली कोतवाली में अपहृत बालक नोमान अपने पिता के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन चुनाव में व्यस्त है, वहीं अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। शामली जिले में मंगलवार को बाइकसवार बदमाशों ने एक दस वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया और फिर रंगदारी मांगी। हालांकि पुलिस ने बालक को बागपत जिले के बड़ौत से सकुशल बरादम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शामली के मोहल्ला सरजीत कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय बालक नोमान पुत्र अनीस का मंगलवार शाम घर के बाहर से बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। बालक के गायब होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद बदमाशों ने देर रात में अपहृत बालक के पिता अनीस से फोन पर पैसों का इंतजाम करने के लिए कहा। बच्चे के अपहरण की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में कल सुबह सात बजे से होगी वोटिंग,1540 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था, हर दो घंटे में मिलेगा मतदान प्रतिशत
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बालक के अपहरण की सूचना दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने तलाश शुरू की। पुलिस ने बालक को जिला बागपत के बड़ोत क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। अपहृत बालक के पिता की जिले के कबाड़ी बाजार में तांबा पीतल के स्क्रैप की दुकान है।