मुंडाली से युवती का सरेशाम अपहरण, जंगल घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसके बाद बदमाश कार छोड़कर युवती को लेकर वहां से भाग गए। देर रात पुलिस ने बताया कि आरोपी मुजफ्फरनगर के है। कार मालिक के भाई को हापुड़ से हिरासत से लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक अटौला गांव निवासी सुंदर पाल का गांव के बाहर घर है। शुक्रवार शाम सात बजे सुंदर की बेटी रेखा घर के बाहर नल पर पानी लेने गई थी। इस दौरान इंडिका सवार चार युवक पहुंचे और जबरन युवती को कार में घसीटकर ले गए। चीख पुकार सुनकर युवती के चचेरे भाई समेत अन्य परिजन कार के पीछे बाइक से दौड़ पडे़। वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी डीसी दूबे फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। आरोपी की कार बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के गांव मतनौरा के जंगल में पलट गई, लेकिन वह युवती को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें कुछ कागज मिले। पुलिस ने कार मालिक के भाई को हापुड़ से हिरासत मेें लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि युवती को अगवा करने वाले युवक मुजफ्फरनगर के बताए गए। आरोपियों को ट्रेस कर लिया। उनकी तलाश में पुलिस की एक टीम मुजफ्फरनगर रवाना हो गई।
कोट
युवती के अगवा होने की सूचना पर शहर में पुलिस फोर्स बाबूगढ़ छावनी इलाके में पहुंच गई है। युवती को अगवा करने वाले आरोपियों का पुलिस ने पता लगा लिया है। जिसकी जल्द गिरफ्तारी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
डीसी दूबे, एसएसपी