{"_id":"591965714f1c1bcf3bf22926","slug":"yogiraj-did-not-end-the-crime-dabangs-enter-the-house-and-brutally-beat-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगीराज में खत्म नहीं हुआ क्राइम! यहां दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगीराज में खत्म नहीं हुआ क्राइम! यहां दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Mon, 15 May 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने बेरहमी से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत में बिजरौल गांव में रविवार की रात अपने घर में सोये एक युवक पर गांव के ही दो युवकों ने घर में घुसकर लाठी और सरियों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। पीड़ित की ओर से दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
बिजेंद्र पुत्र सोहनवीर निवासी बिजरौल की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि शनिवार को उसकी पत्नी बाहर गई हुई थी। घर पर उसका छोटा बेटा आशीष और बड़ा बेटा मोहित सोये हुए थे। रात करीब 11 बजे गांव के ही दो युवक डंडे व सरिया लेकर घर में घुसे और उसके बेटे आशीष को जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर पास में सोये मोहित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग उधर दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आशीष को लेकर बड़ौत कोतवाली लाई, जहां से उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है। इस संबंध में तहरीर लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन