{"_id":"614630518ebc3eb50202b1a0","slug":"up-news-the-son-of-an-accused-commits-suicide-by-shooting-himself-in-councilor-zubair-murder-case-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद जुबैर हत्याकांड: पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लिया और बेटे ने दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पार्षद जुबैर हत्याकांड: पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लिया और बेटे ने दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा...
Sun, 19 Sep 2021 12:00 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:00 AM IST
सार
मेरठ में पार्षद जुबैर की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के बेटे ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मेरठ में पार्षद का मर्डर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में पार्षद जुबैर अंसारी हत्याकांड के खुलासे से पहले नामजद आरोपी हाजी फतेहयाब के बेटे सालिम (20 वर्ष) ने शनिवार को घर पर खुद की कनपटी पर गोली मार ली। निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर होने के बाद सालिम को मृत घोषित कर दिया गया। फतेहयाब को कई दिन पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। आरोप है कि पिता को हिरासत लेने के बाद से ही सालिम परेशान था। पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर ही उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर सेक्टर 13 निवासी हाजी फतेहयाब के बेटे सालिम ने अवैध पिस्टल से गोली मार ली। बता दें कि 28 अगस्त को हापुड़ रोड स्थित संतोष हॉस्पिटल के पास पार्षद जुबैर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जुबैर प्रॉपर्टी डीलर थे। उनके भाई ने हत्या के शक में फतेहयाब, जब्बार, रविशंकर समेत अन्य नामजद किए गए थे। पुलिस का दावा है कि दो शूटर सहित पांच लोगों को शुक्रवार दबोच लिया गया। खुलासा शनिवार को होना लगभग तय था। इससे पहले ही यह घटना हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश: युवती ने 'दिल' देकर ली जान, खुला प्रेमी की हत्या राज, दूसरे प्रेमी ने उगला
विज्ञापन
पिता का दर्द सहन नहीं कर पा रहा हूं....
सुसाइड नोट में भी सालिम लिखा है। मैं पिता का दर्द मैं सहन नहीं कर पा रहा हूं..। इसे देखते हुए सालिम की खुदकुशी को पिता के हिरासत में लेने से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बिजनौर आएंगे सीएम योगी: मेडिकल कॉलेज की देंगे सौगात, सफाई से चमक उठा शहर, तैयारियों में जुटे अधिकारी
शक के आधार पर फतेहयाब से पूछताछ की जा रही थी। उनके बेटे ने खुदकुशी की है। एक सुसाइड नोट मिला है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी