फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man burnt dead body in the park after murder his real brother in meerut partapur

यूपी: सगे भाई की हत्या कर पार्क में जलाया शव, इलाके में मचा हड़कंप

Sat, 29 Dec 2018 11:11 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 29 Dec 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
UP: man burnt dead body in the park after murder his real brother in meerut partapur
मेरठ न्यूज

यूपी के मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की बेटी और उसके भाई ने मिलकर पहले हत्या कर दी और फिर शव को पार्क में रखकर जला डाला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


घटना परतापुर थानाक्षेत्र की है। यहां शनिवार सुबह रिठानी गांव में पार्क में एक युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और डायल 100 को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस और सीओ ब्रह्मपुरी ने मौके पर जाकर जांच की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक की हत्या कर शव को पार्क में जला दिया गया। पुलिस ने बताया कि मरने वाला युवक की शिनाख्त आशीष निवासी खतौली के रूप में हुई है। अवैध संबंधों के शक में सगे भाई ने उसकी बेटी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

आशीष का भाई अजय और उसकी बेटी किराए के मकान में रिठानी में रह रहे थे। बेटी और भाई के एक साथ रहने से आशीष विरोध करता था, जिसके चलते अजय और उसकी बेटी ने आशीष की हत्या कर दी। 

पुलिस ने अजय और बेटी पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आशीष के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा गया है। मरने वाले युवक आशीष कुमार की उम्र 40 साल बताई गई है और उसके बेटी दीपा 18 साल की है। शिव ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed