फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth killed after being hit by a container truck; uncle and nephew fall onto the road

Etawah News: कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत, ताऊ और भतीजा सड़क पर गिरे

Sun, 18 Oct 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 18 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth killed after being hit by a container truck; uncle and nephew fall onto the road
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कंटेनर की टक्कर से धान लेकर मंडी जा रहे युवक की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार उसके ताऊ और भतीजा भी सड़क पर गिर पड़े। परिजन तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला गड़रिया निवासी अभिषेक (27) शनिवार सुबह अपने ताऊ ज्योत सिंह का धान ट्रैक्टर पर लादकर नवीन मंडी जा रहा था। ट्रैक्टर पर उसके ताऊ ज्योत सिंह के अलावा भतीजा आयुष भी सवार था। अभिषेक के चचेरे भाई रोहन पाल ने बताया कि रास्ते में बिचपुरी खेड़ा के पास ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। इस पर अभिषेक ने ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर दिया और फोन से संपर्क करने लगा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर की चपेट में आने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि झटका लगने से ज्योत सिंह और आयुष सड़क पर गिर पड़े। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन तीनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक खेतीबाड़ी करने के साथ ट्रैक्टर भी चलाता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से मां गीता देवी और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कंटेनर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed