फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused of rape, young man dies after being run over by a train

Banda News: दुष्कर्म का आरोप, युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Sun, 18 Oct 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 18 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape, young man dies after being run over by a train
बांदा। गांव की युवती ने युवक के खिलाफ थाने में दुष्कर्म किए जाने की लिखित शिकायत की तो युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट में युवती का नाम उल्लेख कर लिखा है कि उसने गलत आरोप लगाया है, इससे पुलिस उसे परेशान कर रही है। उसने गांव के प्रधान से भी कहा है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा, इसलिए वह ट्रेन से कटकर जान दे रहा है। युवक 2024 में प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या का आरोपी भी था, इन दिनों वह जमानत पर था।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव कर्मादाड़ी डढ़वामानपुर निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि उसके चचेरे भाई आशीष (24) ने शुक्रवार की रात बदौसा थाना क्षेत्र के वकीलन पुरवा तुर्रा गांव से निकली रेल लाइन से ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे गैंगमैन की सूचना पर मौके पर पहुंची बदौसा पुलिस ने शव के पास से मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से उसकी शिनाख्त कराकर परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई ने बताया कि आशीष ने घटना से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने गांव की एक युवती का उल्लेख करते हुए लिखा है कि युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए 15 अक्तूबर को फतेहगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुला रही है।
सुसाइड नोट में लिखा है कि युवती जिस दिन घटना बता रही है उस दिन वह मामा के घर भागवतपुर में था। उसकी लोकेशन ली जा सकती है। आरोप लगने पर वह चार लाख रुपये भी देने को तैयार है लेकिन युवती पक्ष पांच लाख रुपये मांग रहा है। इसलिए वह ट्रेन से कटकर जान दे रहा है। इसके लिए गांव की युवती जिम्मेदार है।
पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। चचेरे भाई ने बताया कि आशीष दो भाइयों में बड़ा था, दो बहनें हैं। घर में मां मनीषा हैं। पिता रमेश सेन मजदूरी करते हैं।
वर्जन

गांव की युवती ने युवक के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। युवक को थाने बुलाने के लिए पुलिस उसके घर गई थी। परेशान करने की बात गलत है। पूछताछ के लिए बुलाना भर था। चूंकि घटनास्थल बदौसा थाना क्षेत्र है तो सुसाइड नोट बदौसा थानाध्यक्ष के पास है।-राजेश वर्मा, इंस्पेक्टर फतेहगंज थाना।


युवक ने खुदकुशी की है। सुसाइड नोट में एक युवती पर झूठा आरोप लगाने की बात लिखी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक युवक पूर्व में वर्ष 2024 में बांदा शहर कोतवाली में प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या का आरोपी भी था, इन दिनों वह जमानत में था।-राजेश मौर्या, थानाध्यक्ष बदौसा, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed