फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP does not stop crime, doctor killed in Muzaffarnagar

यूपी में नहीं थम रहा अपराध, डॉक्टर को गोलियों से भूना

Sat, 15 Jul 2017 02:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 15 Jul 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
UP does not stop crime, doctor killed in Muzaffarnagar
डॉक्टर को गोलियों से भूना

योगी सरकार सुरक्षा को लेकर भले ही लाख दावे कर रही हो, लेकिन प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। एक ताजा मामला मुजफ्फरनगर से सामने आया, जहां एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने शुक्रवार रात खतौला और करवाड़ा के बीच एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। चिकित्सक अपने भाई को लेकर बाइक से गांव मांडी जा रहा था। घटना के बाद शाहपुर और तितावी पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध किया।

विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी डॉ. मनोज (29) पुत्र सतवीर सिंह का बघरा में डेंटल क्लीनिक है। उसका छोटा भाई अंकित किसी काम के लिए मेरठ गया था, रात को लौटते वक्त उसने फोन कर डॉ. मनोज को हरसौली चेकपोस्ट पर बुलाया था। डॉ. मनोज बाइक लेकर रात्रि नौ बजे हरसौली चेक पोस्ट पहुंचा। गांव लौटते वक्त खतौला-करवाड़ा के जंगल में पहुंचे तो वहां चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इशारा करने पर बाइक नहीं रुकने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जो डॉ. मनोज के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंकित शोर मचाता हुआ भागा तो आसपास के ग्रामीण आ गए।

विज्ञापन

UP does not stop crime, doctor killed in Muzaffarnagar
गोलियों से भूना

मौके पर गए तो वहां डॉ. मनोज का शव पड़ा मिला। बाद में पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। खबर मिलने पर तितावी और शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने देने से इंकार कर दिया। ग्रामीण हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए थे। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed