फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: sexual assault attacked on a woman in Sardhana of Meerut

शर्मनाक! अपहरण के बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर गंगनहर में फेंका, जांच में जुटे अफसर

Mon, 20 Jul 2020 11:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Jul 2020 11:43 AM IST
सार

  • मेरठ के सरधना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म 
  • दुष्कर्म के बाद महिला को गंगनहर में फेंका
  • आरोपियों की तलाश में जुटे पुलिस अफसर, पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन

विज्ञापन
UP Crime News: sexual assault attacked on a woman in Sardhana of Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में सोमवार को एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दुष्कर्म के बाद पीड़िता को गंगनहर में फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह गंगनहर से निकल कर अपनी जान बचाई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।   

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बताया गया कि गाजियाबाद जनपद में मुरादनगर के एक गांव निवासी महिला का रविवार देर रात उसकी ससुराल के घर से अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को अटेरना पुल के पास गंगनहर में फेंक दिया। वहीं दो युवक सोमवार सुबह जंगल में खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बदहवास हालत में एक महिला को पड़े देखा। उन्होंने महिला से जानकारी की तो उसने बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया था। इस दौरान पीड़िता ने आपबीती भी बताई। 
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लगने पर सरधना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सीएचसी ले गई। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: अस्थाई जेल में बंदी ने शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप


वहीं पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से फोन पर बात की। पीड़ित महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी छह माह पूर्व बुढ़ाना क्षेत्र के गांव गुढ़ाना में हुई थी। वह ससुराल से ही रविवार रात में करीब 11 बजे लापता हुई थी। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों का रात में फोन आया था। इसके बाद उन्हें सोमवार सुबह फोन पर सूचना मिली की कि उनकी बेटी अटेरना पुल के निकट गंगनहर में मिली है। पीड़ित महिला के परिजन सरधना आ रहे हैं।

उधर, सीओ जितेद्र सरगम का कहना है कि अभी मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed