फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: prisoner commits suicide by hanging himself in toilet in temporary jail

मेरठ: अस्थाई जेल में बंदी ने शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Sun, 19 Jul 2020 11:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jul 2020 11:38 PM IST
सार

  • - बंदी के आत्महत्या के बाद जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
  • - शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
  • - 29 जून को शराब के मामले में कंकरखेड़ा थाने से अस्थाई जेल भेजा गया था बंदी

विज्ञापन
Meerut: prisoner commits suicide by hanging himself in toilet in temporary jail
अस्थाई जेल में मरने वाला बंदी कैलाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित अस्थायी जेल में रविवार को एक बंदी ने शौचालय में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरा बंदी जब शौचालय में पहुंचा तो अंदर से दरवाजा न खुलने पर जेल प्रशासन के कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद डिप्टी जेलर और डॉक्टर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जेल के कर्मचारियों ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर देखा तो बंदी फंदे पर लटका हुआ था। बंदी के आत्महत्या करने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रात में बंदी के परिजन भी पहुंचे लेकिन पुलिस उन्हें समझाते हुए ले गई और कहा कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कैलाश (40) पुत्र रघुवीर निवासी गांव जेवरी थाना कंकरखेड़ा 29 जून को शराब के मामले में कंकरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर  सर छोटू राम इंजीनियर कॉलेज स्थित अस्थाई जेल भेजा था। बंदी का कोरोना वायरस का पहला टेस्ट हो चुका था जिसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। दूसरा टेस्ट दो दिन पहले ही हुआ जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर शाम बंदी अस्थाई जेल में बने शौचालय में पहुंचा और चादर का फंदा बनाकर जंगले में फंदा डालकर फांसी लगा ली। रात में दूसरा बंदी जब शौचालय गया तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद कर्मचारियों ने दरवाजे को तोड़ा। अस्थाई जेल के डॉक्टर ने देखा और जांच पड़ताल की तो बंदी की मौत हो चुकी थी।

अस्थाई जेल में बंदी की मौत के बाद जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडे और डिप्टी जेलर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर मेडिकल पुलिस और सीओ सिविल लाइन भी पहुंचे। पुलिस ने बंदी के शव को मोर्चरी भेज दिया है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडे का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वीडियोग्राफी करा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बंदी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed