फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Reliance's collection agent shot dead in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ में रिलायंस के कलेक्शन एजेंट की गोली मारकर हत्या, पुलिस को रात में पड़ी मिली लाश, जांच शुरू

Thu, 03 Sep 2020 12:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Sep 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Reliance's collection agent shot dead in Meerut of Uttar Pradesh
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के गंगानगर में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस के अनुसार रजपुरा निवासी विनीत सिवाच पुत्र मनवीर सिंह रिलायंस ऑयल कंपनी में काम करता था। बुधवार सुबह वह टीपी नगर स्थित अपने ऑफिस के लिए गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। 

विज्ञापन


बताया गया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे गश्त कर रही पुलिस को सिखेड़ा रजवहा मार्ग पर उसका शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र 30 वर्ष बताई गई। शव के पास में मृतक की स्कूटी में तमंचा पड़ा हुआ मिला। हमलावरों ने दाएं कनपटी पर गोली मारी है। जिसकी वजह से विनीत का भेजा बाहर आ गया। 
विज्ञापन


उधर, हत्या की सूचना पर गंगानगर पुलिस व सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या की सूचना के बाद रजपुरा गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। हालांकि तहरीर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दी गई है। गंगानगर पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि विनीत बुधवार सुबह घर से ऑफिस के लिए निकला था। उसने शाम चार बजे के करीब ऑफिस के किसी काम से मुजफ्फरनगर जाने की बात भी कही थी। शाम के वक्त कलेक्शन लेकर लौट रहा था। मृतक ने शाम सात बजे करीब अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। जिसमें जल्दी घर आने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: यूपी: अस्थाई जेल में दरवाजा तोड़कर चार बंदी फरार, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, दो पकड़े

पांच साल पहले हुई थी शादी
मृतक की पांच वर्ष पूर्व इंचोली थाना क्षेत्र के कुनकुरा गांव निवासी स्वाति से शादी हुई थी। अभी तक कोई संतान नहीं है। एक 24 वर्षीय छोटा भाई रोहित सिवाच भी है।

स्कूटी के नंबर से हुई पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब देखी तो पर्स, मोबाइल व कुछ नकदी मिली। पुलिस ने ई-चालान एप पर स्कूटी के नंबर की जानकारी प्राप्त की। ई-चालान एप मिले पते पर पुलिस ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी। मौके से तमंचा एक खोखा व स्कूटी भी बरामद की।

सीओ सदर देहात बृजेश सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल्स और मौके पर मिली चीजों के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed