{"_id":"5f5085c5791747310d7ed841","slug":"up-news-four-accused-escaped-from-temporary-jail-in-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अस्थाई जेल में दरवाजा तोड़कर चार बंदी फरार, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अस्थाई जेल में दरवाजा तोड़कर चार बंदी फरार, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, दो पकड़े
Thu, 03 Sep 2020 11:47 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
अस्थाई जेल से बंदी फरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अस्थाई जेल से चार बंदी फरार हो गए। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। अभी फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानिए पूरा अपडेट
जनपद में जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई अस्थाई जेल से गुरुवार सुबह चार बंदी फरार हो गए। पुलिस ने दो बंदियों को दबोच लिया है। बाकी दो की तलाश में पुलिस जुट गई है। उनकी तलाश में जगह जगह चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
इंदिरा बाल भवन के शेल्टर होम को पुलिस ने अस्थाई जेल बनाया है। गुरुवार की सुबह 6:30 बजे अस्थाई जेल की छत पर जाने के लिए चार बंदियों ने सीढ़ियों का दरवाजा तोड़ डाला। छत पर पहुंचने के बाद आरोपी पेड़ के सहारे से उतरकर जेल से भाग गए। वहीं संजू पुत्र बाबू निवासी दौलताबाद समेत दो बंदियों को पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़ा गया बंदी संजू 29 अगस्त को आर्म्स एक्ट की धाराओं में थाना कोतवाली देहात से जेल आया था। वहीं अक्षय पुत्र होशियार सिंह निवासी सूजापुर को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कुलबीर निवासी अफजलपुर और फरमान पुत्र निसार अहमद निवासी राजा कॉलोनी कोतवाली देहात की तलाश की जा रही है। फरार हुआ बंदी फरमान 26 अगस्त को थाना कोतवाली देहात से आर्म्स एक्ट की धाराओं में जेल गया था।
वहीं अक्षय और कुलबीर थाना नगीना देहात से चोरी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में जेल भेजे गए थे। दोनों बंदियों के फरार होने से पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया। सभी थाना क्षेत्रों में जिलेभर की सड़कों पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
एसपी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा था कि जेल की खिड़की पर ग्रिल नहीं है। पीछे पेड़ हैं और ऐसे में मुल्जिम भाग भाग सकते हैं। इस दौरान कोई करवाई नहीं हुई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/