{"_id":"60fc4f24fac772556273b9e4","slug":"up-crime-news-dead-body-have-found-in-swift-car-in-meerut-after-murdered-by-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: कार में मिली पिता की लाश, बेटा हुआ फरार, मौके पर पहुंचे एसएसपी, जल्द सामने आएगा हत्या का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: कार में मिली पिता की लाश, बेटा हुआ फरार, मौके पर पहुंचे एसएसपी, जल्द सामने आएगा हत्या का राज
Sat, 24 Jul 2021 11:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:07 PM IST
सार
मेरठ में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतक के बेटे ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मेरठ समाचार: मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक कार में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हत्या का कारण जानने के लिए पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लाला मोहममदपुर रोड पर सड़क के किनारे खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार के अंदर एक लाश मिली है। बताया गया कि कार के अंदर सुखरामपाल और उसका बेटा रोहित उर्फ मोंटू थे।रोहित कार छोड़कर फरार है और उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया है। आशंका है कि रोहित ने ही अपने पिता की गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र में जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पिता-पुत्र प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ दौराला आशीष शर्मा, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। कार के अंदर मिले शव की शिनाख्त सुखरमपाल पुत्र दिलीप निवासी नंगलाताशी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। एसएसपी का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।