{"_id":"5f16c2b68ebc3e9f624f436e","slug":"up-crime-news-a-young-man-shot-dead-by-friend-in-kankar-khera-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहले साथ में पी शराब, फिर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पहले साथ में पी शराब, फिर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 21 Jul 2020 03:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Jul 2020 03:56 PM IST
सार
- मेरठ के कंकरखेड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या
- हत्यारोपी पहले भी दे चुका है वारदात को अंजाम
- आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंची पुलिस और साइड में नितेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले में पूरी जानकारी ली। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के लाला मोहम्मपुर गांव में मंगलवार को दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान अक्षय यादव नाम के युवक ने नितेश उर्फ निशू को दिनदहाड़े दो गोली मार दी। नितेश घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नितेश की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पीड़ित परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि नितेश उर्फ निशू पुत्र ओमवीर मंगलवार दोपहर मंदिर पर बैठा था। इसी दौरान नितेश ने गांव के ही अक्षय यादव के साथ शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और अक्षय ने नितेश को दो गोली मार दी। इसके बाद घायल नितेश को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: जेल में बंद हैं ये कुख्यात बदमाश, घरों में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, पुलिस अफसर भी हैरान
पुलिस के अनुसार नितेश के एक हाथ में और एक पेट में गोली लगी है। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अक्षय यादव अपराधी किस्म का लड़का है। उसने पहले भी गांव के ही नरेश को गोली मारी थी। वह इस मामले में जेल गया था। इसके बाद वह जेल से छूटकर आ गया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/