{"_id":"6aa316c57a6d4b126f0ab018","slug":"major-crackdown-on-drugs-four-arrested-565-grams-of-narcotics-seized-mohali-news-c-71-1-mli1010-146861-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार, 565 ग्राम मादक पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार, 565 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 500 ग्राम अफीम और 65 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एक युवक को नशे की हालत में पकड़ा गया, जिसका मादक पदार्थ परीक्षण पॉजिटिव आया।
पहले मामले में सोहाना पुलिस ने नेकपाल को सेक्टर-79 से गिरफ्तार किया। उसके पास से 500 ग्राम अफीम मिली। पुलिस के अनुसार, नेकपाल ईंट बाजार और किसान मंडियों में अफीम बेचता था। दूसरे मामले में मटौर पुलिस ने तलविंदरजीत सिंह और गुरबीर सिंह को पकड़ा। उन्हें सेक्टर-70 में एक सफेद स्विफ्ट गाड़ी में 45 ग्राम हेरोइन के साथ देखा गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्य गिरफ्तारियां और बरामदगी
तीसरे मामले में मटौर पुलिस ने गमाडा खेल परिसर के बाहर सुभाष को नशे की हालत में पाया। उसका मादक पदार्थ परीक्षण पॉजिटिव आया। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। चौथे मामले में बलौंगी पुलिस ने गांव झामपुर में नदी किनारे से विशाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। विशाल चंडीगढ़ से मोहाली आकर ग्राहकों को नशा बेचता था।