फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman given 'triple talaq' by husband for resisting brother-in-law's sexual assault and refusing to meet demands; case registered.

Moradabad News: देवर के दुष्कर्म का विरोध करने और दो लाख की मांग पूरी न करने पर महिला को पति ने दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Woman given 'triple talaq' by husband for resisting brother-in-law's sexual assault and refusing to meet demands; case registered.
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा के गांव निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका निकाह छह अगस्त 2025 को जनपद बिजनौर के शेरकोट निवासी के साथ हुआ था। उसके माता-पिता ने उसकी शादी में हैसियत से भी ज्यादा दहेज नहीं दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे उन्होंने उसे अपने मायके से दो लाख रुपये नकद लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। मांग पूरी न करने पर उन्होंने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसने 24 अगस्त 2026 को एक बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न और ज्यादा शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके देवर उस पर गलत नजर रखते थे। एक दिन वह घर पर रखी थी तो उसके देवर रिहान ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर उसके पति ने उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। बाद में पति और ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed