फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Daughter points pistol at father and sister-in-law; incident captured on CCTV.

Ghaziabad News: बेटी ने पिता और भाभी पर तानी पिस्टल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Daughter points pistol at father and sister-in-law; incident captured on CCTV.
साहिबाबाद। कार लोन के वेरिफिकेशन के विवाद में वृंदावन गार्डन में युवती ने अपने पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है।
विज्ञापन


हितेश तोमर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी प्रियंका तोमर करीब ढाई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। आठ सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपनी एक सहेली के साथ घर पहुंची। प्रियंका ने पिता से कार लोन के वेरिफिकेशन की बात कही। हितेश ने वेरिफिकेशन कराने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रियंका ने पिता के साथ गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंची भाभी से हाथापाई कर दी। इसके बाद वह वहां से चली गई। करीब 25 मिनट बाद प्रियंका सहेली के साथ दोबारा घर पहुंची और मेन गेट तोड़कर अंदर घुस गई। उसने पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी। दोनों ने भागकर प्रथम तल पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में युवती पिस्टल लहराती दिखाई दे रही है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed