{"_id":"6aa316cc21e9bde25b01ead9","slug":"two-accused-of-theft-arrested-in-an-encounter-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23796-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। अंकुर विहार थाना पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 4,700 रुपये, सोने-चांदी के जेवर, चोरी के उपकरण, दो तमंचे और कारतूस जब्त किए हैं।
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि 7 सितंबर को सुंदर विहार सादुल्लाबाद में चोरी की वारदात हुई थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी दोबारा वारदात करने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। रामलीला मैदान-गढ़ी कटैया मार्ग पर पुलिस टीम ने बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।
घायल आरोपियों की पहचान आकिब (29) निवासी मडौरा गांव, सोनीपत, हरियाणा और ध्यान सिंह (30) निवासी मधूपुर, भरतना, मैनपुरी के रूप में हुई।
दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आकिब के खिलाफ नकबजनी और दिल्ली में लूट का मामला दर्ज है। ध्यान सिंह पर नकबजनी, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।