{"_id":"60c82f768ebc3e817c26a669","slug":"up-crime-news-2-5-lakh-and15-tola-gold-has-theft-in-a-house-by-many-crooks-in-meerut-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: रिटायर्ड फौजी की दुकान पर बोला धावा, डेढ़ रुपये सहित उड़ा ले गए लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वारदात: रिटायर्ड फौजी की दुकान पर बोला धावा, डेढ़ रुपये सहित उड़ा ले गए लाखों का सामान
Tue, 15 Jun 2021 11:50 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:50 AM IST
सार
यहां चोरी की एक वारदात हो गई। बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी की दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाश डेढ़ लाख रुपये सहित लाखों का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में चोरी की एक वारदात हो गई। यहां एक दुकान से 1.5 लाख रुपये और पांच लाख का सामान चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
रोहटा रोड पर सोमवार रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी की दुकान पर धावा बोला। दुकान पर परचून का सामान बिकता था। जानकारी लगते ही मंगलवार सुबह टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर टीपी नगर रघुराज सिंह ने बताया कि रिटायर्ड फौजी तेजपाल शर्मा ने रोहटा रोड पर अपने घर के पास ही दुकान खोल रखी है। तेजपाल सिंह का आरोप है कि सोमवार रात चोरों ने उसकी दुकान से डेढ़ लाख रुपये की नगदी समेत पांच लाख का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस अभी मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।
विज्ञापन