{"_id":"4c527ec53834813fe4d7264d77503297","slug":"threat-letter-to-politician-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी भरे पत्र भेजकर उन्माद फैलाने की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकी भरे पत्र भेजकर उन्माद फैलाने की साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक संगीत सोम के अलावा चार अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से धमकी भरे पत्र मिले हैं। बृहस्पतिवार को एलआईयू में इसकी सूचना पहुंचने पर हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी इस मामले की गोपनीय जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम ने बुधवार को आईजी आलोक शर्मा से शिकायत की थी कि उनके पास धमकी भरी चिट्ठी पहुंची है। इस मामले को पुलिस सियासी या किसी खुराफाती युवक की शरारत मान रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को सच संस्था अध्यक्ष संदीप पहल, भाजपा नेता राहुल ठाकुर और सुमित शर्मा समेत चार लोगों ने बताया कि उन्हें भी धमकी भरे पत्र मिले हैं। उन्होंने ये पत्र एलआईयू को सौंप दिए हैं। एसएसपी डीसी दूबे ने मामले को गंभीरता से लेते गोपनीय जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
उन्माद की साजिश बताया
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि धमकी भरे पत्र भेजकर जिले में उन्माद फैलाने की साजिश चल रही है। लेकिन, भाजपा और हिंदू संगठन के नेताओं को ही पत्र मिलने से सवाल उठ रहे हैं कि कहीं यह आतंकियों की प्लानिंग का हिस्सा तो नहीं है।
विज्ञापन