फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man's murder in siviya

युवक की हत्या, शव खेत में दबाया  

Wed, 16 Mar 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 16 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
The young man's murder in siviya
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सिवाया गांव के जंगल में करीब 40 वर्षीय युवक की हत्या कर शव खेत में दबा दिया गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। मोदीपुरम स्थित एटूजेड कॉलोनी के पीछे सिवाया गांव का जंगल है।
विज्ञापन


जहां मंगलवार दोपहर किसान जगपाल के खेत में युवक का शव दबा हुआ मिला। गड्ढे से युवक का एक पैर निकला हुआ था, जिसे जानवर खा चुके थे। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर दौराला परशुराम ने बताया कि शव कई दिनों तक दबा होने से सड़ चुका था।
विज्ञापन


युवक के शरीर पर काली जर्सी और नीली धारीदार टी-शर्ट व ब्लैक जींस थी। कपड़ों की जेब में भी कुछ नहीं मिला। आसपास के ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त नहीं की। माना जा रहा है कि हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को यहां लाकर दबाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में कोई नजदीकी
पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या का संबंध एटूजेड कॉलोनी से हो सकता है। हत्यारों को इस इलाके की पूरी जानकारी रही होगी। अंदेशा है कि हत्या में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है,


क्योंकि कॉलोनी के पीछे ही ईख का खेत है और वहां जाने का रास्ता भी कॉलोनी से होकर जाता है। हत्या के बाद शव का पता न चले, इसलिए उसे खेत में ही दबा दिया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार शिनाख्त होने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed