फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The villagers beaten of a girl on suspicion of child theft in Baghpat of Uttar Pradesh

यूपी: बच्चा चोरी के शक में भीड़ हिंसा का शिकार हुई युवती, ग्रामीणों ने पीटा, प्रधान ने बचाई जान

Fri, 23 Aug 2019 03:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
The villagers beaten of a girl on suspicion of child theft in Baghpat of Uttar Pradesh
जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जनपद में शुक्रवार को फिर से एक युवती भीड़ हिंसा का शिकार हो गई। किरठल गांव के जंगल में संदिग्ध रूप से घूम रही युवती को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और फिर उसे पीटते हुए प्रधान के घर पर ले गए। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


वहीं पूछताछ में जानकारी मिली कि युवती लूम्ब गांव की है, परिवार के डांटने पर घर से निकलकर पैदल ही रमाला जा रही थी। युवकों को देखकर वह ईंख में घुस गई। इस पर युवकों को शक हुआ और उसे पकड़कर प्रधान के घर ले गए। बताया गया कि युवकों ने उसकी पिटाई भी की। किसी तरह प्रधान ने उसकी जान बचाई। एक दिन पहले बागपत जिले में इसी तरह का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


ये था गुरुवार का मामला
शहर की माता कॉलोनी में बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने के शक में एक युवक भीड़ हिंसा का शिकार हो गया। भीड़ ने इस युवक को दबोचकर पीटा। एक स्थानीय सपा नेता ने युवक को किसी तरह अपने घर में बंद कर उसकी जान बचाई। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ था, मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी भीड़ ने युवक को पीटा। पुलिस किसी तरह से युवक को भीड़ से बचाकर कोतवाली लेकर पहुंची। यहां भी उसे पुलिस की गाड़ी से खींचने की कोशिश की गई। शहर में बच्चा चोर सक्रिय होने की अफवाह के चलते कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से वापस घर ले गए। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा, गिरोह की अफवाह से बच्चों को स्कूल से वापस लाए अभिभावक

बता दें कि गुरुवार को माता कॉलोनी में सपा नेता डॉ. शकील के मकान के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे थे। युवक दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर पीने लगे। इसी समय लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचाकर एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक भाग निकला। पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई की गई। शोरशराबा होने पर डॉ. शकील पहुंचे और उन्होंने युवक को भीड़ से बचाकर अपने मकान के अंदर बंद कर दिया। भीड़ ने मकान के गेट तोड़ने की भी कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं हटी। जैसे ही पुलिस युवक को मकान के बाहर लेकर आई तो भीड़ उत्तेजित हो गई। लोगों ने युवकों को पुलिस के सामने पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह युवक को जीप में बैठाकर कोतवाली ले गई। 

यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल का आरोपी हाजी सईद गिरफ्तार, भेजा जेल, एसएसपी ने एसओ को दिए गैंगस्टर लगाने के निर्देश

कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पकड़ा गया युवक प्रवीण अल्वी नगर लोनी जनपद गाजियाबाद का रहने वाला है। तीन साल से वह परिवार सहित अमीनगर सराय कस्बे में मकान किराए पर लेकर रहता है। फरार हुआ युवक उसका भाई गौरव है। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed