फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested of accused Haji Said of Meerut bawal and sent to jail by court

मेरठ बवाल का आरोपी हाजी सईद गिरफ्तार, भेजा जेल, एसएसपी ने एसओ को दिए गैंगस्टर लगाने के निर्देश

Fri, 23 Aug 2019 12:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Police arrested of accused Haji Said of Meerut bawal and sent to jail by court
भूसामंडी बवाल का आरोपी हाजी सईद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में भूसामंडी बवाल और फैज-ए-आम प्रकरण में वांछित हाजी सईद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच दिन पहले पांच हजार के इनामी हाजी सईद के शिमला में याक पर घूमते हुए फोटो वायरल हुए थे।

विज्ञापन


एसओ सदर बाजार ने बताया कि सदर बाजार थानाक्षेत्र के भूसा मंडी में बीती छह मार्च को 200 झुग्गियों में आग लगाने के बाद बवाल हुआ था। बवाल में भाजपा कार्यकर्ता शाहिद भारती, इश्तियाक, नदीम, अब्बास और रहीसुद्दीन उर्फ चिल्ली समेत 16 आरोपी जेल जा चुके हैं। बवाल को लेकर सदर थाने में तीन, रेलवे रोड में दो और देहलीगेट में एक मुकदमा दर्ज है। जांच में सामने आया कि युवा सेवा समिति का अध्यक्ष बदर अली भी बवाल में मौजूद था। उसके कहने पर भीड़ ने रोडवेज बस, अन्य वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 55 बवाली अमन में डाल रहे खलल, सबूत के लिए काफी है ये तीन बड़े मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि हाजी सईद 30 जून को फैज-ए-आम से बिना अनुमति निकाले गए जुलूस और बवाल में भी बदर अली के साथ था। बदर अली फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस पूछताछ में हाजी सईद ने बताया कि पुलिस के डर से वह पहले मुरादाबाद में अपनी रिश्तेदारी में रहा। इसके बाद शिमला घूमने चला गया था। चर्चा है कि पुलिस ने सईद को मुरादाबाद से पकड़ा है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

बदर और सईद पर गैंगस्टर की तैयारी
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बदर जिला जेल में बंद है। वहीं हाजी सईद निवासी मछेरान को गिरफ्तार किया है। सईद पर कई थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ एसओ विजय गुप्ता को गैंगस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपी: भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने मेरठ बवाल के मुख्य आरोपी बदर अली से जेल में की मुलाकात

मछेरान में बांटे गये लड्डू
महागीर सभा के अध्यक्ष हाजी सईद की गिरफ्तारी के बाद मछेरान में कुछ लोगों ने लड्डू बांटे। कुछ लोगों ने कहा कि युवाओं को भड़काकर सईद ने कई घर बर्बाद कर दिए। उस पर रासुका लगाने की भी मांग की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed