फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The forest department team has arrested two accused with the remains of wildlife from the forest of a village in Hastinapur

मेरठ: वन्यजीवों के अवशेष के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, शिकार करने के उपकरण भी बरामद

Tue, 05 Oct 2021 11:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Oct 2021 11:19 PM IST
सार

मेरठ में वन विभाग की टीम को मंगलवार को एक कामयाबी मिली। टीम ने हस्तिनापुर के गांव खोड़ दयालपुर के जंगल से जीवों के अवशेष सहित दो आरोपियों को दबोचा है। यही नहीं उनके पास से शिकार करने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए।

विज्ञापन
The forest department team has arrested two accused with the remains of wildlife from the forest of a village in Hastinapur
जीवों के अवशेष सहित दो आरोपियों को दबोचा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में वन विभाग की टीम ने मंगलवार शाम हस्तिनापुर रेंज के वन्य जीव विहार में स्थित गांव खोड़ दयालपुर के जंगल से जंगली जीवों के अवशेष और शिकार करने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों के साथ दो लोगों को पकड़ा है।

विज्ञापन


वन्य जीव विहार में बड़े पैमाने पर जंगली जीवों का शिकार करने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली थी। जिन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पिछले कई दिनों से लगी हुई थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने खोड़ दयालपुर गांव के जंगल में छापा मारा। वन विभाग के अधिकारियों को मौके से कई जंगली जीवों के अवशेष प्राप्त हुए, जिनमें सेही के कांटे, हिरन के सींग, जंगली जीवों के शिकार करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टीम ने तुरंत डीएफओ राजेश कुमार को सूचना दी। जिनके निर्देश पर वन अधिनियम अपराध के तहत इस मामले में संलिप्त और गिरफ्तार हुए दोनों के खिलाफ वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की गई। 

यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल

क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देश इनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed