{"_id":"6afbdc78f1cdc5fa54085f0a","slug":"aligarh-car-accident-cyclist-driver-dead-wife-child-injured-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कार बेकाबू: जा रहे थे दवा लेने, सड़क हादसे में साइकिल सवार और कार चालक की मौत, पत्नी-बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कार बेकाबू: जा रहे थे दवा लेने, सड़क हादसे में साइकिल सवार और कार चालक की मौत, पत्नी-बच्चा घायल
Tue, 17 Nov 2026 10:18 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:18 AM IST
सार
अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गगन पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया। साइकिल चालक चपेट में आ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
विस्तार
अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गगन पब्लिक स्कूल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसकी चपेट में एक साइकिल चालक आ गया और कार भी डिवाइडर से टकरा गई। भीषण टक्कर में कार चालक तथा साइकिल सवार दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना पुलिस के मुताबिक खैर के रहने वाले पवन शर्मा पुत्र मनवीर शर्मा अपनी पत्नी और 14-15 साल के बेटे के साथ अलीगढ़ अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए आ रहे थे। सफर के दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है टायर फटने से कार बेकाबू हुई। तभी सामने चल रहे साइकिल चालक को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह हादसे में कार चालक पवन शर्मा और साइकिल चालक, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, कार में सवार पवन शर्मा की पत्नी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार चालक के परिजनों की पहचान हो चुकी है, जबकि दुर्घटना में जान गंवाने वाले साइकिल चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कार अनियंत्रित होने के कारणों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
