फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple jumped in gangnahar

पुलिस से परेशान दंपति गंगनहर में कूदा  

Fri, 08 Apr 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 08 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
 The couple jumped in gangnahar
अस्पताल में भर्ती गंगनहर में छलांग लगाने वाली महिला। - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ और परतापुर पुलिस से परेशान होकर दंपति बृहस्पतिवार दोपहर भोला स्थित गंगनहर में कूद गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को नहर से निकाला। इस दौरान पति की मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में पत्नी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


नोएडा के दादरी थानाक्षेत्र के मकोड़ा गांव निवासी रामेश्वरी (44) की शादी आठ साल पहले जानी थाना क्षेत्र के भोला गांव निवासी पुष्पेंद्र (45) से हुई थी। दंपति परतापुर में रहने के साथ वहीं एक फैक्ट्री में काम करता था।  रामेश्वरी के पहले पति का बेटा सचिन भी उनके साथ रहता है। कुछ दिनों से सचिन पिलखुवा (हापुड़) में किराये के मकान में रह रहा है। पुलिस के मुताबिक सचिन पिछले सप्ताह पिलखुवा से एक युवती को लेकर चला गया था। जिसकी तलाश में हापुड़ पुलिस ने परतापुर में आकर रामेश्वरी और पुष्पेंद्र से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


आरोप है पुलिस लगातार दंपति का उत्पीड़न कर रही थी, जिससे परेशान होकर बृहस्पतिवार दोपहर दंपति बाइक से भोला गंगनहर पर पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। दोनों को नहर में कूदते देखकर ग्रामीण उन्हें बचाने दौड़े। जानकारी लगते ही जानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को नहर से निकाला, जिसमें पुष्पेंद्र की मौत हो गई। रामेश्वरी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बताया कि हापुड़ पुलिस के उत्पीड़न के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। अस्पताल में मेडिकल और जानी थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे बाइक से घूमता रहा दंपति 
ग्रामीणों ने बताया कि तीन घंटे तक दंपति बाइक से भोला झाल के आसपास घूमता रहा था। दोनों हाथ पकड़कर गंगनहर के पुल पर पहुंचे और नहर में कूद पड़े। दोनों को कूदता देखकर मढ़ी और भोला के कई युवक उन्हेें बचाने के लिये गंगनहर में कूद गये। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डाक्टरों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों की पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed